चाकुलिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भोजपुरी समाज के लोग जुट गए हैं. समाज के परिवार पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है. वहीं पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए छठ व्रती सेवा मंच के सदस्यों ने गुरुवार को चाकुलिया के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी छठ घाट पहुंचकर घाट का अवलोकन किया और घाट परिसर की साफ-सफाई की. मौके पर सदस्यों के साथ चाकुलिया पुलिस पदाधिकारियों ने भी श्रमदान कर सफाई की. अवसर पर मंच के संरक्षक परमानंद सिंह और अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि आज मजदूरों द्वारा सफाई कार्य करवाया जा रहा है और गुरुवार को जेसीबी मशीन लगवाकर घाट तक व्रतियों को आने जाने के लिए भूमि समतल करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि व्रतियों के लिए पूजा के अवसर पर अर्ध देने के लिए दूध उपलब्ध कराया जाएगा और श्रद्धालुओं की सेवा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी की जाएगी और घाट में भव्य सजावट किया जाएगा. वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने कहा की छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा. अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, मुकेश सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, तोता सिंह, नवीन केरिया समेत अन्य उपस्थित थे।












