जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर जनता मार्केट के रहने वाले स्वपन कुमार मोहंती के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के सुबह वंदे भारत ट्रेन से कटकर टाटा मोटर्स के क्रेन ऑपरेटर ने जान दे दी. जानकारी के मुताबिक स्वपन कुमार मोहंती गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे घर नशे की हालत में घर से निकले थे. वे टाटा मोटर्स का ठेकाकर्मी था. बताया जाता है कि घटना के समय उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी. सुबह करीब 10 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली सूचना मिलते ही पत्नी मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक का एक बेटा है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि परिवार में आपसी विवाद के कारण स्वपन कुमार मोहंती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. हालांकि, इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.












