जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर क्षेत्र में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराया गया है.डॉ. परितोष सिंह के प्रयास से तीनतल्ला चौक, वीर शिवाजी पार्क, कर्पूरी पार्क, सरस्वती मैदान एवं पुतुल मैदान सहित कई स्थानों पर निःशुल्क जेसीबी उपलब्ध कराकर कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, गोवर्धन पार्क, अमलतास सिटी पार्क, केसी कुदर छठ घाट एवं रांची रोड छठ घाट, खाखरीपाड़ा छठ घाट, मिथिला भवन छठ घाट एवं मुख्य सड़क सहित क्षेत्र के स्थानों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई.डॉ. परितोष सिंह ने छठ महापर्व की महत्ता को देखते हुए व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी है. . (नीचे भी पढ़े)

उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक छठ घाट पर स्वच्छता, सुगमता एवं बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें.जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह की इस पहल से गोविंदपुर क्षेत्र के छठ व्रतियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने भी छठ महापर्व को लेकर किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की है.












