रामगोपल जेना,चक्रधरपुर: आदिवासी समाज के गौरव, प्रख्यात समाजसेवी एवं पद्मश्री स्वर्गीय देवेंद्र नाथ सामंत की स्मृतियों को संजोने और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में दोपाई गांव में सराहनीय पहल की गई. यहां आदिवासी मुंडा समाज के संरक्षक एवं संविधान सभा के सदस्य रामलाल मुंडा की पहल पर पद्मश्री देवेंद्र नाथ सामंत की प्रतिमा स्थापित करने एवं चबूतरा निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों, समाज के लोगों और बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया. पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. इस पहल का उद्देश्य समाज के महापुरुषों के योगदान और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.












