जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को कद्दू-भात के साथ शुरू हो गया. नहाय-खाय के दिन से ही छठ व्रतियों का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया. दोपहर को प्रसाद के रूप में कद्दू की सब्जी बनाकर व्रत करनेवाली महिलाओं के घर के सदस्यों ने ग्रहण की. परिवार के करीबी लोगों को बुलाकर प्रसाद खिलाया गया. यह व्रत हर तरह की नकारात्मक भावनाएं जैसे लोभ, मोह, क्रोध आदि से खुद को दूर रखती हैं. यह त्योहार का पहला दिन है. इसके साथ ही व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार को खरना का प्रसाद बनेगा. व्रती दिनभर निर्जला उपवास पर रहकर शाम में तैयार प्रसाद को ग्रहण करेंगी. डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य 15 अक्टूबर को व उगते सूर्य को 16 अक्टूबर को अर्घ्य देकर समापन किया जाएगा.












