जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस ऑफ जमशेदपुर द्वारा छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क साड़ी का वितरण किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमित अग्रवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया. (नीचे भी पढ़े)

धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जीवन साहू, कंचन दत्ता, सुमित शर्मा, राकेश साहू, मोंटी अग्रवाल, मनोज ओझा, राम कुशवाहा, मयंक लोहार, मोहित, प्रवीण, मुकेश, गौरव अग्रवाल, निक्की पात्रों सहित अन्य युवा साथी उपस्थित थे.












