जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय द्वारा चूल्हा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छठ व्रतियों की सेवा करना और पर्व को श्रद्धा व सामूहिक भावना के साथ मनाना है एवं छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़े)

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य किए जाते रहेंगे, ताकि कोई भी व्रती श्रद्धा से वंचित न रहे. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ी, चूल्हा एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई. उपस्थित लोगों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू सोनकर, बबलू झा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, बिपिन बिहारी, अवतार सिंह, मंगलेश, सुशील सिंह, शमीम गाढी, करण सोनकर, बबलू सोनकर, वीरु सोनकर एवं सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.












