जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ का फायदा उठाकर चोर लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं. इसी क्रम में छठ व्रत की खरीदारी करने साकची बाजार पहुंची एक महिला के थैले से चोरों ने पर्स उड़ा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि महिला छठ की खरीदारी में व्यस्त थी. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उसके थैले से पर्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गए. पर्स में नकदी के साथ सोने के जेवर भी रखे हुए थे. कुछ देर बाद जब महिला को पर्स गायब होने का एहसास हुआ, तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद महिला काफी परेशान हो उठी. छठ जैसे बड़े पर्व के दौरान बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. त्योहार के मद्देनजर बाजारों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि लोग बिना किसी डर के खरीदारी कर सकें.












