जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस ऑफ जमशेदपुर द्वारा छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क साड़ी का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू जी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमित अग्रवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन साहू, कंचन दत्ता, सुमित शर्मा, राकेश साहू, मोंटी अग्रवाल, मनोज ओझा, श्री राम कुशवाहा, मयंक लोहार, मोहित, प्रवीण जी, मुकेश जी, श्री गौरव अग्रवाल जी, श्री निक्की पत्रों जी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित थे.













