जमशेदपुर : टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच उत्पन्न हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. टाटा संस की ओर से चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को लेकर हुई बोर्ड मीटिंग की कार्यवाही का ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने 17 सितंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति की सारी प्रक्रिया का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी थी. नोएल टाटा डायरेक्टर के तौर पर चंद्रशेखरन की पुर्ननियुक्ति को लेकर विरोध में वोट दिया था. श्री चंद्रशेखरन की नियुक्ति को नोएल टाटा ने गलत करार दिया था और कहा था कि नियुक्ति को अब तक कोई मंजूरी नहीं मिली है. टाटा समूह की ओर से कहा गया है कि ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने का कोई प्रावधान भी नहीं है और ना ही पूर्व में कोई परिपाटी रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कारण यह संभव नहीं है कि इसको उपलब्ध कराया जा सके. बताया जाता है कि टाटा संस के कंपनी सेक्रेटरी सुप्रकाश मुखोपाध्याय की ओर से टाटा ट्रस्ट को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि वैसे व्यक्ति को रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करायी जा सकती है, जो खुद मीटिंग में हो. अगर कोई ऑनलाइन मीटिंग में होता है तो उसको यह रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराया जा सकता है. इस पत्र के बाद टाटा ट्रस्ट और टाटा संस में बढ़ी तल्खी एक बार फिर से सतह पर आ गयी है. इस पत्र में यह भी कहा गया है कि 17 सितंबर की मीटिंग को लेकर 1 अक्तूबर को बोर्ड के एप में रख दिया गया है.












