जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर में छठ व्रतधारियों के लिए पूजा हेतु 1001 गन्ना का वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. सुभाष उपाध्याय ने बताया कि छठ व्रतधारियों के सुविधा के लिए परिषद के सदस्यों द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है. इसके पास गन्ना ले जाने की व्यवस्था नहीं है उनके घर तक गन्ना पहुंचाने में सदस्य मदद कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
सुचारू रूप से गन्ना वितरण की सेवा देने में मुख्य रूप से परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, संरक्षक जितेन्द्र सिंह, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, कांग्रेस नेता अरविंद साहु बिहारी, देवशरण सिंह, संजय उपाध्याय, अविनाश सिंह, संदीप प्रसाद शामिल थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, टिमकन यूनियन के महासचिव विजय यादव, जेवियर इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर रमन झा, कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव, भाजपा नेता कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जूगनू वर्मा, पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह आदि शामिल हुए.












