जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने साकची गोलचक्कर के समीप “बिरसा मुण्डा पार्क” पर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. उनके अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को नमन किया. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे. उन्होंने बताया की उनके द्वारा ही साकची गोलचक्कर के समीप “बिरसा मुण्डा पार्क” में भगवान बिरसा मुंडा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन , जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.












