• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur surya mandir chhath mahotsav : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

November 16, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से रविवार शाम आयोजित 25वें छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व शहर के कई गणमान्यजनों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिकाओं करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास ने छठ लोकगीत एवं भक्ति गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी की सुपुत्री वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया. प्रसिद्ध गायिका आंखी दास ने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया. आंखी दास के छठ पर्व से जुड़े गीत ‘पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार’ एवं ‘एक राधा-एक मीरा’ समेत अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया. वहीं, सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका करीना पांडेय एवं सोविता पांडेय ने ‘केहू नइखे तोहरा सिवा ए माई’ एवं ‘आठ ही के काठ के कोठरिया हो दीनानाथ’ जैसे लोकप्रिय छठ गीतों से संमा बांध दिया. वहीं, स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा की सुपुत्री वंदना सिन्हा ने ‘सोना सटकुनिया हो दीनानाथ’, ‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके’ ‘हम ना जाइब दूसर घाट, देखब हे छठी मईया’ एवं गाम के अधिकारी तोहें बड़का भैया हो जैसे कर्णप्रिय गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित होकर अंतिम कड़ी तक मंच के समीप डटे रहे और आयोजन का आनंद लिया. यह आयोजन संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति वर्ष 2001 से निरंतर छठ महापर्व के पावन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से छठ महोत्सव का भव्य आयोजन करती आ रही है. यह आयोजन छठी मईया की आराधना, भगवान भास्कर के प्रति श्रद्धा और हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री दास ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में सामाजिक एकता, समरसता और सामूहिक सहभागिता का अनुपम उदाहरण है. यह पर्व जाति, धर्म और सम्प्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में पिरोता है. छठ पूजा में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री से लेकर प्रसाद की तैयारी तक समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी हमारी सांस्कृतिक एकजुटता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती है. उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य की उपासना और छठी मईया की आराधना का यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पवित्रता, अनुशासन, त्याग और सेवा का संदेश देता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ लौहनगरी की सांस्कृतिक पहचान को भी समृद्ध करते हैं. कार्यक्रम में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज, परिवार और धर्म को जोड़ने वाला पर्व है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, एकता का संदेश देता है और सनातन धर्म की अखंडता को मजबूत करता है. उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति हर पर्व को पूरी एकता और श्रद्धा के साथ मनाती है. आज जब हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं, तो मैं प्रभु दीनानाथ से यही प्रार्थना करती हूं कि हमारे अंदर की नकारात्मकता, दुख और अहंकार सब अस्त हो जाएं और अगले दिन जब आप उदय होंगे, तो हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करें. वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि समिति सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं आस्था के भाव से कार्य करती रहेगी. उन्होंने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य पूजा-अर्चना, लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण हेतु भक्तिभाव से सेवा करना है. उन्होंने सभी सूर्यभक्तों का आभार जताते हुए कहा की कि वे इसी तरह सहयोग और समर्थन बनाए रखें ताकि सूर्य मंदिर समिति समाज और संस्कृति की सेवा में नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सके. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में वर्षभर विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को धर्म, सेवा, संस्कार और समरसता के सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति भविष्य में भी अपनी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी. इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी गणमान्यजनों एवं कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस दौरान मंच संचालन मंदिर प्रभारी कमलेश सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पत्रकार दिवाकर तिवारी, पत्रकार उदित अग्रवाल, महासचिव अखिलेश चौधरी, अनिल ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, मान्तु बनर्जी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शशिकांत सिंह, शैलेश गुप्ता, बोलटु सरकार, कंचन दत्ता, संजय सिंह, कृष्णमोहन सिंह, रमेश पांडेय, संतोष ठाकुर, कुलवंत सिंह बंटी, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, हरिकिशोर तिवारी, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, रितेश झा, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, करफु पोद्दार, अनिमेष सिंह, गौतम प्रसाद, महावीर सिंह, समेत काफी संख्या में समिति के सदस्यगण एवं हजारों श्रोतागण मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand ex cm arjun munda pays tribute : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन, बिरसानगर में दी श्रद्धांजलि
खबर

Jharkhand ex cm arjun munda pays tribute : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन, बिरसानगर में दी श्रद्धांजलि

November 16, 2026
Jamshedpur jugsalai mangal kalindi : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने धरती आबा को किया नमन, कहा – भगवान बिरसा का संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे
खबर

Jamshedpur jugsalai mangal kalindi : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने धरती आबा को किया नमन, कहा – भगवान बिरसा का संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे

November 16, 2026
Jamshedpur congress : कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन
खबर

Jamshedpur congress : कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन

November 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News