जमशेदपुर : प्रखर हिंदूवादी नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जमशेदपुर के टेल्को ओल्ड सेक्टर मार्केट में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पप्पू सिंह के नेतृत्व में किया गया. श्रद्धांजलि सभा में शहर के राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़े)

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, समाजसवि पप्पू सिंह, नन्दलाल सिंह, कमलेश सिंह, श्रीकांत सिंह, कमल अख़्तर, बापन बनर्जी, राकेश सिंह, ललन चोहान, संजय सिंह हितैषी, नीरज शर्मा, भूषण दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव, देव भंडारी, लोकनाथ त्रिपाठी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, मिथलेश कुमार, अनूप सिंह, मंजीत सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय निर्भय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए. (नीचे भी पढ़े)

सभा में उपस्थित लोगों ने निर्भय सिंह के सामाजिक योगदान, उनके संघर्षशील व्यक्तित्व, हिंदुत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि निर्भय सिंह ने अपने जीवन में समाज के बीच जो पहचान और आत्मीय संबंध बनाए, वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे. उनका असमय निधन जमशेदपुर के सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके विचार, उनका संघर्ष और समाज के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे. श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि स्वर्गीय निर्भय सिंह ने अपने जीवनकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच एक विशेष स्थान बनाया था.












