जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जमशेदपुर खटीक समाज की ओर से सोमवार को महाप्रसाद का वितरण किया गया. धर्मेंद्र सोनकर के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन कदमा स्थित ब्लॉक नंबर-1, शास्त्री नगर में किया गया. इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से पिछले कई दिनों से आयोजक समिति की ओर से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य धर्मेंद्र सोनकर द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो दे कर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, आनंद बिहारी दुबे, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र प्रसाद, कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, रवि सिंह, सुखदेव, राजकुमार श्रीवास्तव, पंकज सिंह, मुकेश मित्तल, रीना सिंह, चंदा, गीता सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, अशोक सिंह, राकेश तिवारी, राकेश साहू, प्रहलाद लोहार, पत्रकार अन्नी अमृता, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, विजय यादव, ज्योतिष यादव, शारदा एवं शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी संस्था, सफाई कर्मचारी के मजदूर, पूर्व आर्मी संगठन, प्रमुख मीडिया साथी, प्रमुख चिकित्सक एवं प्रमुख वकील मिथिला समाज से मानस मिश्रा, अमलेश झा, रविंद्र झा, दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी, हिंदू संगठन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि आस्था का पर्व महान पर्व छठ सभी जाति के सभी धर्म के इस आस्था को पर्व को मानते हैं. यह सेवा शिविर सुबह 6 बजे से लेकर श्रद्धालुओं के आने तक चला रहा. निशुल्क सेवा शिविर में महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें लोगों को पुरी सब्जी, पलाव, चना, उपमा, बेगनी, खीर, चाय, जलेबी हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध किया गया था. इस कार्यक्रम को मुख्ता सफल बनाने में पप्पू सोनकर, संचालक बबलू झा, कुलदीप, विपिन, नीरज, करण सोनकर, मंगेश, सुशील, शमीम गाड़ी, राकेश पांडेय, जितेंद्र एवं साथियों ने अहम भूमिका निभाई.












