
Chakuliya : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सोमवार को चाकुलिया थाना समेत अनुमंडल के सभी थाना में उन सभी वीर शहीद जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा और अपने कर्तव्य के दौरान अपने प्राण गंवाए हैं. उसी परिप्रेक्ष्य में सभी थाना में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया. चाकुलिया थाना में परेड कर पुलिस के जवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर थाना प्रभारी त्रिभुवन राम, पीएसआई ललित खलको, सअनि अनिल सिंह, प्रभात उरांव, सुबोध कुमार, जवान धरमेन्द्र कुमार, शिवशंकर राम, लोदरो हेम्ब्रम, रंजीत टोप्पो, सन्नी कुजुर, बिजय संगा, अखिलेश कुमार समेत अन्य जवानों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं माटियाबांधी पीकेट में भी जवानों ने शहीद जवानों को याद किया तथा परेड कर श्रद्धांजलि दी.



