
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने जिले के आठ पुलिस अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. इसमें चार थाना प्रभारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसका आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के सीसीआर (जिसको पहले पीसीआर के रुप में जाना जाता था) से अजय कुमार को परसुडीह का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार होंगे. राजेश कुमार सिंह को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. सुंदरनगर थाना प्रभारी के तौर पर भूषण कुमार को पदस्थापित किया गया है. धालभूमगढ़ के ही अंचल निरीक्षक शंभू प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है. हीरालाल महतो को घाटशिला का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. अशोक कुमार को सीसीआर में योगदान देने का आदेश दिया गया है. बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में रेणु गुप्ता को भेजा गया है.



