
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी. इसके तहत कुल 7 और लोग निर्विरोध रह गये, जिनके खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट और विपक्ष से अध्यक्ष के उम्मीदवार संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी लाइम प्लांट से कमेटी मेंबर के तौर पर निर्विरोध हो गये. इसके अलावा उनके भाई फ्यूल मैनेजमेंट के उम्मीदवार प्रवीण कुमार चौधरी भी निर्विरोध हो गये क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया. लाइम प्लांट से संजीव चौधरी टुन्नु जीतकर आते है, जहां दो सीट है, वहां पांच लोगों ने नामांकन खरीदा था, जिसमें से संजीव चौधरी और प्रवीण धीरज खलको निर्विरोध रह गये क्योंकि सिर्फ दो लोगों ने ही नामांकन किया. इसके अलावा रविवार को एक उम्मीदवार निर्विरोध थे, लेकिन नामांकन की जब जांच की गयी तो पाया गया कि निर्विरोध नहीं है. रविवार तक 22 लोग निर्विरोधत थे, लेकिन अब यह तय हो गया कि रविवार को सिर्फ 21 लोग ही निर्विरोध है और 7 लोग सोमवार को निर्विरोध रह गये, जिसके बाद कुल निर्विरोध की संख्या बढ़कर 27 हो चुकी है. दरअसल, निर्वाचन संख्या 137 से प्रत्याशी श्याम सुंदर गोप, जो निर्विरोध घोषित हुए थे उनके खिलाफ मंजित कुमार भी फॉर्म लेकर भरे थे. लेकिन चुनाव संचालन समिति द्वारा पर्चा किसी और निर्वाचन संख्या में नोट कर लिया गया. इस वजह से 137 निर्वाचन फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल विभाग से श्याम सुंदर गोप अकेला प्रत्याशी रह गये थे और निर्विरोध की सूची में उनका नाम दर्ज कर लिया गया था. उनके ही विभाग से मंजीत कुमार ने भी नामांकन फार्म लिया था, लेकिन गलती से किसी और विभाग की सूची में उनका नाम शामिल हो गया था, जिसके बाद तय हो गया कि श्याम सुंदर गोप और मंजीत कुमार का फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल ग्रुप 2 में टक्कर होगी, निर्विरोध यहां नहीं है.
महिला उम्मीदवार की संख्या इस बार ज्यादा
यूनियन चुनाव में इस बार मेडिकल डिपार्टमेंट के अलावा भी महिलाओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है. पहला नामांकन लेने वाली बबिता सामंता ने नामांकन नहीं भरा. लेकिन एमइडी इलेक्ट्रिकल विभाग से सोनम कुमारी, सिक्यूरिटी से पानो हेम्ब्रम और एलडी वन से शर्मिष्ठा भट्टाचार्य ने अपना नामांकन दाखिल किया. टीएमएच और मेडिकल विभाग से अब तक सिर्फ महिलाएं ही नामांकन भरती थी, लेकिन इस बार अन्य विभाग से भी नामांकन दाखिल किया गया. मेडिकल विभाग से इस बार ब्रतती चक्रवर्ती, निशा निधि, मीनू कुमारी और मिता मुखर्जी ने अपना नामांकन दाखिल किया है.
अध्यक्ष के विभाग से राजेश झा की दावेदारी
अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के विभाग से राजेश कुमार झा ने अपनी दावेदारी पेश की है. राजेश कुमार झा एलडी 2 स्लैब कास्टर से 71 नंबर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार है. उनके अधीन एलडी 2, रिफ्रैक्टरीज, सर्विसेज, एमएचएस, मोबाइल इक्वीपमेंट, ऑफिस के सेक्शन शामिल है. राजेश झा ने बताया है कि वे कर्मचारी साथियों की सेवा करते रहे है और आगे भी करना चाहते है. उम्मीद है कि उनका साथ सारे लोग देंगे. (नीचे पढ़े निर्विरोध की सूची)

सोमवार को निर्विरोध रहे उम्मीदवार
निर्विरोध उम्मीदवार-निर्वाचन विभाग
संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू) -लाइम प्लांट
प्रवीण धीरज खालको – लाइम
प्रदीप कुमार-एसएमडी
मनोज कुमार-एसएमडी
प्रवीण कुमार चौधरी-फ्यूल मैनेजमेंट
राजेश रंजन सिंह-ट्यूब डिवीजन एसटी मील ऑपरेशन
अजय चौधरी-सीआरएम बारा (नीचे पढ़े निर्विरोध की सूची)
रविवार को निर्विरोध रहे लोग
महामंत्री सतीश सिंह-न्यू बार मिल
उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह-एच ब्लास्ट फर्नेस
संजीव तिवारी-आइ ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन
सुब्रत सिन्हा-आरएमएम
आरए आफरीदी-आरएमएम
सुनील दास-आरएमएम
नागेंद्र सिंह-आरएमएम
संजय कुमार सिंह-आरएमएम
शिवशंकर सिंह-लैंड मार्केट व एस्टेट
मनोज कुमार तिवारी-मेडिकल
संदीप कुमार बेहरा-सीआरएम
मोहन सिंह-एचएसएम
राजीव कुमार चौधरी-कैपेबिलिटी डेवपलमेंट
जयशंकर सिंह-सेफ्टी, ओएचएस व अन्य
विमल कुमार-प्लानिंग, फ्लैट प्रोडक्ट
उमेश कुमार-इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट
संजय कुमार पांडेय-कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन
श्याम सुंदर गोप-फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल (यह नाम गलत दर्ज था, यहां चुनाव होगा, ये निर्विरोध नहीं रहे)
धनंजय-एसटी मिल, ट्यूब डिवीजन
नर्मदेश्वर कुमार चौधरी-आरएमएम
ब्रजेश कुमार सिंह-पीटी मिल ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
मनोज कुमार मिश्रा-पीटी मिल, ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन






