
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स का मुख्य गणतंत्र समारोह टेल्को कॉलोनी के सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में आयोजित हुआ. इसमें प्लांट हेड विशाल बादशाह ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली. इस मौके पर उन्होंने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया. इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य सारे लोग मौजूद थे.

इस दौरान यह कहा गया कि टाटा मोटर्स अपनी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए काम करता रहेगा. उन्होंने कहा कि यूनियन के सहयोग से कंपनी के बेहतर संचालन करने में काफी मदद मिली है. उन्होने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यों की सराहना भी की और बताया कि रक्तदान शिविर में 1100 से भी अधिक रक्त संग्रह कर यूनियन ने अपनी सफलता को दर्शा दी है. उन्होंने बताया कि कंपनी बीएस 6 गाड़ियों का उत्पादन समय पर पूरा कर पाया, जिसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की है. इस मौके पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.







