
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में एक वित्तीय वर्ष में 18 दिन ब्लॉक क्लोजर की अवधि बढ़ाने को लेकर टाटा कमिंस प्रबंधन एवं उसके मान्यता प्राप्त यूनियन के बीच दोपहर में वार्ता हुई. वार्ता के दौरान प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर अवधि को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा. प्रबंधन का कहना है कि कंपनी में छायी मंदी के प्रभाव के कारण कॉस्ट नियंत्रण करना जरूरी है इसलिए अन्य कंपनियों की तरह यहां भी ब्लॉक क्लोजर की अवधि बढ़ाई जाए. इसका यूनियन के स्टेरिंग कमेटी के सदस्यों ने विरोध किया. कहा कि इसका असर कर्मचारियों की वेतन पर पड़ेगा। इसीलिए इसे लागू करना उचित नहीं है. कर्मचारियों के इएल (अर्निंग लीव) कम होने से कर्मचारियों के वेतन में नुकसान होगा. इसलिए क्लोजर की अवधि बढ़ाना उचित नहीं होगा. वार्ता में अंतिम निर्णय नहीं हो सक। वार्ता में मुख्य रूप से प्रबंधन के आला अधिकारियों के साथ तकरीबन सभी स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मौजूद थे. मालूम हो कि निर्धारित 18 दिन का ब्लॉक क्लोजर कंपनी ने ले चुकी है. मंदी के कारण उत्पादन में कमी की गई है. इस कारण से यहां ब्लॉक क्लोजर की अवधि को बढ़ाने को लेकर वार्ता शुरू हुई है.



