
जमशेदपुर : टेल्को थाना परिसर में गुरुवार को एक दंपत्ति भीड़ गए. दोनों के बीच थाना परिसर में ही काफी देर तक बहस चलती रही. बाद में पत्नी द्वारा थाना में लिखित शिकायत देने के बाद मामला शांत हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मनिफिट निवासी सुखबीर सिंह ने पत्नी से विवाद होने के बाद घर पर फंदे के सहारे खुदकशी का प्रयास किया. परिजनों की नजर पडऩे पर सुखबीर को रोका गया. थोड़ी देर पति पत्नी घर पर ही भिड़ गए. बाद में मामला टेल्को थाना पहुंचा. यहां भी दोनों के बीच जम कर बहस हुई. वहीं टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है. जहां तक खुदकशी के प्रयास की बात है तो यह गलत है. वहीं महिला ने थाना में लिखित शिकायत की है. जिसके बाद दोनों घर चले गए.



