
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को ठंड को देखते हुए इस माह ऊनी जैकेट दिए जाएंगे. अभी हाल ही में टाटा मोटर्स प्रबंधन के साथ यूनियन की हुई ग्रेड रिवीजन समझौते के तहत कर्मचारियों को 3 साल में 2 विंटर जैकेट देने के समझौता हुआ था. कंपनी प्रबंधन करीब 10,000 जैकेट का ऑर्डर दे चुकी है. यह जैकेट अस्थाई कर्मचारियों के साथ ही अस्थाई (बाइ-सिक्स ) कर्मचारियों को भी दिए जाएंगे। इस माह नवंबर में पहली बार कर्मचारियों को ऊनी जैकेट मिलेंगे. संभावना है कि अगले साल एक बार फिर एक जैकेट कर्मचारियों को दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 3 साल में 2 जैकेट कर्मचारियों को दिए जाएंगे. फिलहाल ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वैसे में कर्मचारियों को जल्द जैकेट मिलने का इंतजार रहेगा.



