
Jamshedpur : गोविंदपुर दुर्गा मंदिर से लेकर मिस्टी भोग के आसपास के दर्जनों मकान मालिकों को अंचलाधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने से मकान मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अंचल अधिकारी के कार्यालय जमशेदपुर, पूर्वी सीमा द्वारा जारी नोटिस में मौजा छोटा गोविंदपुर प्लॉट नंबर 19, 20, 21 समेत अन्य मकान मालिकों को नोटिस जारी कर बताया गया है कि इन प्लॉट संख्या में रहने वाले मकान मालिक अपने कागजात 13 नवंबर तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय कक्ष में उक्त भूमि से संबंधित कागजात पेश कर अपना पक्ष रखें। नोटिस मिले मकान मालिकों का कहना है कि गोविंदपुर के मुख्य रोड से काफी अंदर ही या मकान है। बावजूद उसके इन मकान मालिकों को नोटिस दिया जाना लोगों को परेशान करने वाला बात है। लोग जानना चाहते हैं कि नोटिस दिए जाने का उद्देश्य क्या है। सरकार की क्या योजनाएं हैं। इसको लेकर सरकारी अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ भी आक्रोश पनप रहा है। हालांकि संबंध में अंचलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं कर सके।



