
Saraikela : जिला के हेंसल में धूमधाम से जगधात्री पूजा मनायी जा रही है. यहां पांच दिनों से मां जगधात्री की पूजा-अर्चना पूरे रीति-रिवाज के साथ की जा रही है. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इन पांच दिनों में मां की पूजा अर्चना के साथ-साथ सांस्कतिक संध्या का भी आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि यहां पूजा में मां का भोग जो बनता है वह भक्तों में बिल्कुल मुफ्त वितरण किया जाता है. पांच दिनों तक चलने वाले इस पूजा में मां दुर्गा के स्वरुप की पूजा की जाती है. वही आज एकादसी होने से श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है.



