
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा स्थित जम्बू अखाड़ा में अयोध्या को लेकर आये फैसले के स्वागत में महाआरती का आयोजन किया गया. भाजपा नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ.

इस आयोजन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान लड्डू भी वितरण किया गया. इस दौरान युवाओं में जोश देखने को मिला.



