
Saraikela : पुलिस अधीक्षक, सरायकेला खरसावां के निर्देश पर रविवार को लगातार दूसरे दिन नक्सल विरोधी एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। आज कुचाई थानांतर्गत नक्सल प्रभावित गांव छोटा सेगोई,मुरुबस्सा, बड़ा सेगोई, छोटा बांडी, बड़ा बांडी, चंपद, बिनपुटा, दामोदिरी, जोरसारजम, अरूवा में अभियान चलाया गया। इन सभी गांव में नक्सलियो के खिलाफ पोस्टर एवं पंपलेट चिपकाया गया तथा सरकार के आत्मसमर्पण के नीति का भी प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अभियान के दौरान लोगों से बड़े पैमाने पर सम्पर्क कर उन्हें नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक करने का प्रयास किया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें खुल कर बड़े पैमाने पर वोट देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में पोस्टर इत्यादि लगाने में लोगों ने स्वयं बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं काफी उत्सुकता भी दिखाई। इसमे महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन, कुचाई थाना प्रभारी उदय, खरसावां थाना प्रभारी सनोज तथा पुलिसकर्मी शामिल थे।



