
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सोनारी इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर के सोनारी स्थित भारत सेवा आश्रम संघ के भवन में किया गया. इस मौके पर महिला संघ की अध्यक्ष शालिनी सिंह, सचिव अंजू सिंह , महासचिव मीना सिंह, कोषाध्यक्ष शोभा सिंह तथा रीना राय, सरोज, रिशु आदि ने अहम भूमिका निभाई. झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम में शम्भु नाथ सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, पंकज सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई. इस मौके पर 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक कार्यो के प्रति अपनी कर्तव्य का निर्वहन किया.



