
गुड़ाबांदा :बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांन्दा प्रखण्ड के बेनागाड़ीया,नाईकानशोल,हाथीडहर,नुआडीह,पांण्ड्रापाथर,लाडकाबासा,बालिजुड़ी,नेकड़ाडुंगरी, मुड़ाकाटी,लावपाड़ा,पाहाड़पोड़,भावटिया,आसोनबुनी,आदी गांव की दौरा कर नयना महंती ने अपने पति समीर महंती के समर्थन में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठित होकर झामुमो प्रत्याशी समीर महंती के समर्थन में वोट देकर बहरागोड़ा विस क्षेत्र में विकास करने का एक मौका दे. कहा कि समीर महंती हमेशा ही गरीबों की हक और अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन किया है.वे हमेशा आपके हर सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहकर आप सभी का सहयोग किया है अब आप सबो की बारी है आप सब संगठित होकर उन्हें वोट देकर जिताकर विधान सभा में भेंजे ताकि आप सभी के बातों को विधान सभा में उठा सके. कहा कि झामुमो सत्ता में आयी तो हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे राज्य और लोगों का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा.
मैके पर प्रखण्ड अध्यक्ष असीत मिश्रा ,चुनु माहली,अनु राणा,गुड़ाबांन्दा प्रखण्ड के जिला परिषद् सदस्य बेलबुती मुर्मू ,उप प्रमुख देवदत्त गिरी,बालिजुड़ी पंचायत के मुखिया सलमा हेम्ब्रम, पुर्व मुखिया कारिया हेम्ब्रम,आंगारपाड़ा पंचायत के उप मुखिया तड़ो किस्कु, वरिष्ठ नेता श्याम पदो टुडू,मेघराय हेम्ब्रम,स्वपन कुमार पाल,साकिला हेम्ब्रम,चामो हेम्ब्रम, बीरबल बेरा,बिनोद बागाल,रामाई मुर्मू,बुकाई सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




