
जमशेदपुर : टाटा स्टील में सोमवार को कुछेक बदलाव किये गये है. इसके अलावा प्रोमोशन और पदस्थापन भी किया गया है. इसके तहत टाटा स्टील के चीफ एसएमएस टाटा स्टील के भूषण स्टील में आइएल 3 स्तर पर पदस्थापित किये गये हरपनहल्ली महेशबाबू को प्रोमोशन किया गया है. उनको आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वे अपने उसी पद को संभालेंगे. इसी तरह चीफ इंडस्ट्रियल बिजनेस का तबादला चीफ प्रोजेक्ट प्लानिंग, इंजीनियरंग व प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है. चीफ प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर बैद्यनाथ साहा का तबादला चीफ इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के तौर पर कर दिया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के शेयर्ड सर्विसेज फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल के हेड फील्ड मेंटेनेंस क्रेन-1 के पद पर इंटरव्यू के आधार पर सीनियर मैनेजर फील्ड मेंटेनेंस क्रेन आइएल 4 अभिषेक कुमार का पदस्थापन किया गया है. उनको प्रोमोशन दिया गया है. हेड बपजट व प्रोसेस कंप्लायंस संग्राम केशरी पांडा को हेड मैकेनिकल सप्लाइ के पद पर तबादला किया गया है. हेड एडमिनिस्ट्रेशन व इंजीनियरिंग सर्विसेज अभिषेक शर्मा का तबादला किया गया है. उनको हेड प्रोजेक्ट इनेबलिंग व सपोर्ट फंक्शन के तौर पर कर दिया गया है.



