
जमशेदपुर : नेशनल हाइवे 33 यानी जमशेदपुर के एमजीएम थानाक्षेत्र के अवध डेंटल कॉलेज के पास बेखौफ अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर विजय सिंह को गोली मार दी.
गोली लगने से घायल विजय सिंह को तत्काल स्थानीय लोगों ने टीएमएच पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने मिलकर उसको गोली मारी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. नॅशनल हाइवे पर लगातार गोली चलने की घटना हो रही है. पुलिस का लगाम ढीला होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.



