
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना प्रखंड कार्यालय के समक्ष वर्षों पूर्व लाखों की लागत से निर्मित गोदाम इन दिनों जंगली झाड़ियों की शोभा बढ़ा रहा है. गोदाम के पास कई जंगली झाड़ियां उग आयी हैं. प्रखंड में स्वच्छता अभियान की हवा निकल गई है. पुराने प्रखंड कार्यालय के सामने ही झाड़ियां उग आयी हैं और लाखों की लागत से निर्मित 250 एमटी के गोदाम का विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार से उपयोग नहीं किया गया है. इस कारण गोदाम के सामने जंगली झाड़ियां उग आई हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







