नयी दिल्ली : अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें कल सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी. अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. अमूल कंपनी का दूध दो रुपये प्रति लीटर बढ़ने वाला है. आधा किलो यानी 500 एमएल के दूध के पैकेट की भी कीमत बढ़ायी गयी है, जिस पर 1 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है जबकि एक लीटर दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध के पैकेट पर कीमत बढ़ायी गयी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों की आजीविका को बढ़ाने के लिए यह रेट बढ़ाया गया है. जमशेदपुर में अमूल दूध का रेट एक मई से बढ़ेगा. क्रीम वाले दूध का कीमत अभी 59 रुपये प्रति लीटर है, जो अब 61 रुपये में मिलेगा. वहीं, फुल क्रीम का कीमत 65 रुपये है, जो बढ़कर 67 हो गया है. टोंड दूध की कीमत अभी 53 रुपये है, जो अभी 55 रुपये हो जायेगा.




