Bahragoda : बहरागोड़ा विधानसभा में सब्जी उत्पादन के मुख्य केंद्र के तौर पर पहचान रखने वाले माहुलडुंगरी गांव में, किसानों के लिये खराब मौसम से बचाव हेतु, स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधायक निधि से एक विश्रामागार निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय किसानों के हाथों से करवाया. किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिये कुछ कर पाने का अवसर वास्तव में मेरे लिये एक सौभाग्य की बात है. अपने कार्यकाल के दौरान मैंने हमेशा किसानों के लिये सिंचाई, पेयजल, गांवो में सड़क व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास किया है. इस विश्रामागार से खराब मौसम के समय में भी उन्हें सब्जी बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी. इस अवसर पर प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, सुमन मंडल, असित मिश्रा, निर्मल दुबे पूर्णेन्दु पात्र, दीपक बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.
| ReplyForward |



