
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड की केशरदा पंचायत के महुली गांव में पौधरोपण किया. बहरागोड़ा मंडल भाजपा की ओर से विगत कई दिनों से बुथ स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी के तहत डॉ गोस्वामी ने पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि फलदार और छायादार वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलित होगा. कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने को बल दिया गया है, भारतीय समाज में पेड़, पौधे, नदी, पर्वत को पूजा करने की परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि सुनहरे कल के लिए पौधा लगाना जरूरी है. हरित प्रकृति से भावी पीढ़ी को स्वच्छ वायु और शुद्ध जल प्राप्त होगा. डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम 5 फलदार पौधा लगाने का आह्वान किया है. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव, महामंत्री राजकुमार कर, अजय साव, पार्थसारथी बेरा, सरोज कुमार, कमलकांत बेरा, गोपाल कृष्ण धड़ा, रविन्द्र पात्र, नीलकांत गिरि, रविन्द्र बासुरी, मेघनाथ नायक, प्रवीर मोहंती, सत्यवान मोहंती, सोम पाणिग्रही समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







