
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार में रविवार को कपड़ा व्यवसायियों ने गणेश शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की। इस बैठक में सर्वसम्मति से सैरात भूमि पर अवैध रूप से कपड़ा मेला (हावड़ा हाट) लगाये जाने का विरोध किया गया। कहा गया कि इस हाट से कपड़ा व्यापारियों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए कपड़ा व्यापारियों की कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कहा गया कि सोमवार प्रतिनिधिमंडल इस मसले पर सीओ, एसडीओ तथा डीडीसी को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुदीप कुमार पात्र, सह अध्यक्ष सुदाम माइती,अल्ताब आलम, उपाध्यक्ष गौरी शंकर नायक, सचिव विप्लव दे, सहसचिव सागीर हुसैन,शिवराम आचार्य, कोषाध्यक्ष उमेश जाजू, सह कोषाध्यक्ष विजय दत्ता,आशीष कर,संजीव कुमार साव,दिनेश राणा, तपन ओझा, निर्मल दुबे, सपन सिंह, चंडी चरण साव,अलताब आलम अंसारी आदि उपस्थित थे।



