
जमशेदपुर : जमशेदपुर की 10 ट्रेड यूनियन की ओर से बैंको के विलय के मुद्दे को लेकर बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसको लेकर शहर के बैकों के 135 शाखाएं बंद रहीं. बैक कर्मचारियों के हड़ताल से करोड़ो का कारोबार प्रभावित हुआ. इस हड़ताल से स्टेट बैंक और प्राइवेट बैंक पर कोइ असर नहीं पड़ा. बैंको के कर्मी बैंक के बाहर बैनर पोस्टर लगाकर विरोध करते नजर आए. वहीं बंद के सर्मथन में पोस्ट ऑफिस और बीमा कंपनियों में भी कामकाज ठप रहा. ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइ एसोसिएशन के बिहार झारखंड के सहायक प्रदेश सचिव राजेश कुमार पांडेय ने बंद को सफल बताया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा इकाई द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का 25 प्रतिशत विनिवेश हो चुका है. बाकी तीन कंपनियां नेशनल इंश्योरेंस, ओरियंटल इंश्योरंस और यूनाईटेड इंश्योरेंश की भी विलय अंतिम चरण में है.
क्या है मांग
केंद्रीय श्रमिक संगठनों के समर्थन में विलय अनावश्यक बैंकिंग में सुधार एवं विलय बंद करने, लोन चुकता न करने वाले कार्पोरेट घरानों पर कठोर कार्रवाई करने, बैंको में हर वर्ग की भर्ती करने, वेतन पुनरीक्षण, न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर पुराने स्कीम को लागू करने, विदेशी पूंजी निवेश बंद करने जैसी मांगो को लेकर बंद का आह्वान किया गया. बंद के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएइएफआई, आईएनबीओसी, बीकेएसएम, आईएनटीयुसी, एचएसएम, सीआईटीयू, एआईयूटीसीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी के साथ कई अन्य सेक्टोरल एंडिपेंडेट फेडरेशन शामिल रहे.








