
जमशेदपुर : भारतीय गोवंश रक्षण, संवर्धन परिषद ने गुरुवार को उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गौ रक्षकों पर जानबूझ कर छिनतई का मामला दर्ज किये जाने का आरोप लगाते हुए उसका विरोध किया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों जमशेदपुर पुलिस द्वारा गौ तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने तथा गोवंश की हत्या निषेध अधिनियम 2005 का अनुपालन करने का अनुरोध करनेवाले गौ रक्षकों को जामबूछ कर मारपीट व छिनतई जैसे मामलों में भंसाकर हतोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है. ज्ञापन में परिषद की ओर से गत वर्ष जिले के सभी थाना में दर्ज गोवंश तस्करी अथवा मांस बेचने से संबंधित मामलों की जांच करने की मांग की गयी है, साथ ही निर्दोष गौ रक्षकों पर दर्ज फर्जी मामले हटाने की मांग की गयी है.



