जमशेदपुर : आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने जन कल्याणकारी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने वाला बजट बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग, सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करता है. (नीचे भी पढ़ें)
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है. किसान कल्याण, एमएसएमई को मजबूती, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करता है. यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.







