
Chaibasa : मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विधुत आपूर्ति की समस्या के निदान को सांसद गीता कोड़ा ने ग्राम क्रमशः कासेया, पातरहातु, शारदा, उलीसाई, पोखरिया, ताड़ापाई में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विधुत विभाग को अनुशंसा की है। विदित हो कि उपरोक्त ग्रामों में बढ़ती जनसंख्या आदि कारणों की स्थिति में स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बच्चों क पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सांसद गीता कोड़ा के अनुशंसा पत्र को कांग्रेस नेता भूषण पाट पिंगुवा व त्रिशानु राय ने विधुत विभाग को सौंपा। इस दौरान इपिल सामड़, गोविंद बिरुआ, शेर सिंह बिरुआ समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



