रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के दांती में सड़क की समास्या को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की. इसमें स्थानीय विधायक सुखराम उरांव, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम सहित अन्य लोग शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में ग्रामीणों ने गांव की समास्याओं पर विचार करते हुए प्रथामिकता के आधार पर चक्रधरपुर आवागमन में हो रही कठिनाइयों की ओर विधायक सुखराम उरांव के समक्ष दांती-चक्रधरपुर सड़क निर्माण की मांग रखी. बैठक में विधायक ने ग्रामीणों को वर्तमान में हो रही असुविधा से राहत दिलाने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन को सुदृढ़ करने की घोषणा की, साथ ही उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की बात भी विधायक सुखराम उरांव ने कही.



