चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर लगा दी है. गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी चंदना मुर्मू की चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेता सह चुनाव प्रभारी अभय सिंह ने फीता काट कर किया. उद्घाटन के पश्चात श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत के लिए चर्चा की और कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार में जुट जाएं. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार करें और लोगों को नपं क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने की अपील करें. इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रत्याशी चंदना मुर्मू, हरी साधन मल्लिक ,दिनेश सिंह, पार्थो महतो, चंदन महतो, चन्द्र देव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







