
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षडंगी ने चाकुलिया में आयरन मसल फिटनेस व जिम का उद्घाटन फीता काटकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री षाड़ंगी ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली तथा जंक फूड में उलझ कर हम स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं, जो गलत है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि जान है तो जहान है. उन्होंने आशा जतायी कि यह जिम स्थानीय लोगों को स्वस्थ्य रहने में मददगार साबित होगा. इस अवसर पर जिप सदस्य शिवचरण हांसदा, गोपन परिहारी, राजेश नामाता, संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



