
Chakuliya : चाकुलिया वन क्षेत्र के काजू जंगल से हर वर्ष सरकार और विभाग को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है. इन दिनों वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र के ज्वालभांगा गांव के पास जेसीबी मशीन से स्ट्रेंच की खुदाई की जा रही है. स्ट्रेंच खुदाई करने के दौरान कई बड़े-बड़े काजू के पेड़ को उखाड़ दिया गया है. विभागीय लापरवाही के कारण पेड़ नष्ट हो रहे हैं. विदित हो की एक तरफ सरकार और विभाग वन संरक्षण करने की बात कर रहे हैं और जंगल और खाली पड़ी भूमि पर पौधा रोपण किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग द्वारा स्ट्रेंच खुदाई के नाम पर काजू के पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है. इस संबंध में वन रोपण विभाग के रेंजर से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका.







