
चाकुलिया : आस्था के पर्व छठ पूजा चाकुलिया में धूमधाम से संपन्न हुआ. प्रखंड के जुगितुपा पंचायत के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी घाट पर दर्जनों छठ ब्रती विभिन्न वाहनों से नदी घाट पहुंचकर श्रधा पूर्वक और भक्ति भाव से सुर्य देव की उपासना और पूजा की. पूजा के अवसर पर नदी घाट पर साम और सुबह को छठ ब्रतियों के साथ साथ हजारों श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह में पूजा के पश्चात ब्रतियों ने नदी घाटपर श्रधालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. छठ पूजा के दूसरे दिन रविवार की सुबह बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़गी नदी घाट पहुंचकर सुर्य देव की पूजा की.

वही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी और समीर महंती ने भी पूजा में सम्मिलित हुए. समीर महंती ने ब्रतियों के टोकरी को माथे पर ढोहकर ब्रतियों की सेवा की. छठ पूजा के पहले दिन शनिवार की साम स्वामी हंसानंद महराज भी छठ घाट पहुंचकर लोगों को छठ पूजा की शुभकामना दी. इस मौके पर भक्तों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
जागरण मंच ने व्रतियों के लिए दूध, चाय और पकोड़ी की व्यवस्था की :
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरण मंच ने छठ घाट पर छठ ब्रति और श्रधालुओं को अर्ध देने के लिए दूध की व्यवस्था की थी, वही ब्रतियों के लिए चाय और पकोवड़ी की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर बीडीओ लेखराज नाग, सीओ अरविंद औझा, थाना प्रभारी अनिल नायक, मंच के परमानंद सिंह, देवानंद सिंह,बिरेन्द्र तिवारी, मुन्ना सिंह, अनिल मिश्रा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह, मो फेकन,माधव सिंह, पिंटु सिंह, नीरज सिंह, धिरज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



