जमशेदपुर : टाटा स्टील के अप्रेंटिस की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुआ. इसमें करीब 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया. पहली बार जमशेदपुर के बाहर भी परीक्षा ली गयी. इसके लिए परीक्षा केंद्र जगह जगह बनाये गये थे. झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओड़िशा, पश्चिम बंगाल के जिलों मेंभी सेंटर बनाया गया था. लोगों को आने जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसका ख्याल रखते हुए नया सेंटर परीक्षा के लिए बनाये गये थे. रेलवे और बस के रुट को ध्यान में रखते हुए यह बनाया गया था. टाटा स्टील ने बताया कि सही तरीके से परीक्षा संपन्न कराया गया है. इसको लेकर काफी सतर्कता बरता गया था. कड़ी चेकिंग के दौरान अप्रेंटिस की परीक्षा संपादित कराया गया.











