
देवघर : देवघर के पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजोवारी गांव मेँ 22 वर्षीय विक्रम रवानी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विक्रम को उसके दोस्त घर से बुलाकर बाहर ले गये थे, जिसके बाद अचानक वह घायल अवस्था मेँ घर से कुछ दूरी पर एक अर्धनिर्मित आवास के पास पड़ा मिला। जनाकारी मिलते ही युवक के घर वाले ने अर्धनिर्मित आवास के पास पहुंचे और युवक को उठा कर घर ले आये. उसके बाद इलाज के लिए चिकित्सक को बुलाया। तब तक विक्रम की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पथरौल थाना प्रभारी मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की 19 वर्षीय पत्नी शालू देवी का बयान लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




