देवघर: शहादत दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रोहिणी शहीद स्थल पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई. इसके उपरांत उपायुक्त सौरभ भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर निगम महापौर, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा,उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों शहीद सलामत अली, शहीद अमानत अली एवं शेख हारून को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की पहली लड़ाई (1857) के अमर नायकों—शहीद सलामत अली, शहीद अमानत अली और शहीद शेख हारून—के सर्वोच्च बलिदान को नमन. आज हम सब इतिहास की उस पावन धरा पर खड़े हैं, जिसे ‘रोहिणी शहीद स्थल’ कहा जाता है. इन वीरों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम इनके बलिदान से सीख लें और देशहित व राज्य सेवा की भावना को सर्वोपरि रखकर एक बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें और समाज की बेहतरी के लिए एक हीरो बन कर कार्य करें. आगे उपायुक्त ने कहा कि रोहिणी शहीद स्थल पार्क प्रसिद्ध है. जल्द ही इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा. साथ ही उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से कहा कि इस पार्क के बेहतरी के लिए जो भी करना पड़े करें और इसे और भी गौरवशाली बनाएं, जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी..(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद सलामत अली, अमानत अली एवं शेख हारून के योगदान को नमन करते हुए कहा की मैं आज गौरवांवित महसूस कर रहे है. हमारे शहीदों की अमूल्य शहादत ने राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी गाथा लिखी. ऐसे वीर देशभक्तों के दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आजाद भारत में अगर हम सांस ले पा रहे हैं तो सिर्फ व सिर्फ अपने वीर शहीदों की वजह से जिन्होंने अपने प्राणों की प्रवाह किये बिना हमारे बेहतर कल हेतु अपन जीवन न्यौछावर कर दिया. इसके उपरांत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के सभी परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए आदर पूर्वक शॉल देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान मौके पर देवघर नगर निगम महापौर श्रीरवि राउत, स्वतंत्रता सेनानी के परिजन, ताराचंद जैन, दिगंबर जैन धर्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष, सुधीर देव,समिति के अध्यक्ष, प्रो रामनंदन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी,उप नगर आयुक्त, गोपनीय प्रभारी, जिला खेल पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण आदि उपस्थित थे.







