
Dhalbhumgarh : विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्दनेजर धालभूमगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने प्रखंड क्षेत्र स्थित कलस्टर एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान मतदान केन्द्र और कलस्टर में पानी, शौचालय, बिजली, रैंप आदि की जांच की .जिला प्रशासन की कोशिश है कि ससमय सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए, ताकि मतदानकर्मियों व पुलिस बल को ठहरने तथा मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. बीडीओ ने जायजा लेने के पश्चात जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाये जाने का निर्देश दिया है.



