
Saraikela : जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत बोलाईडीह निवासी व केरला पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के एक छात्र आदर्श कुमार का शव खरखाई और स्वर्णरेखा नदी के दुमोहानी घाट में मिलने से सनसनी फैल गयी है. बताया जा रहा है कि बालर अपने कुछ दोस्तों के साथ बीती शाम (शनिवार) को नदी में स्नान करने गया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. 12 वर्षीय बालक काल के गाल में समा गया. उधर काफी खोजबीन के बाद शव को नदी से निकाला गया. आदर्श शनिवार की शाम से गायब था परिवार वाले को अनहोनी की आशंका भी थी. काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है, वही इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई. जहां मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. उधर आदर्श के मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. वहीं परिववालों का बुरा हाल है.



