गढ़वा : युवा जोश में अक्सर ऐसा फैसला कर लेते हैं जो उनके भविष्य को तो बर्बाद कर देती ही है. साथ ही पूरे परिवार भी परेशान रहता है. ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड के गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में जहां पढ़ाई के लिए डांटने पर एक 14 साल का नाबालिग घर छोड़कर भाग गया. किसी अनहोनी की आशंका परिजनों के होश उड़ाए है तो वहीं पुलिस भी केवल खानापूर्ति ही करती दिख रही है. उसकी मां कुलसुम बीबी अपने ही बच्चे को पढ़ाई के लिए दो शब्द डांटने का भी अधिकार नही है. गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के मानपुर गांव की ये बदनसीब कुलसुम बीबी अब यही सोच के पछता रही है कि काश समझाने में थोड़ी नरमी बरत ली होती तो वो आंखों का लाल पिछले 15 दिनों से आंखों से ओझल न होता. अगर पता होता कि ऐसे छोड़कर चला जाएगा तो उसके पैर पकड़ लेती लेकिन उसे जाने नही देती. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
कौन कहता है कि मर्द के सीने में दर्द नही होता, होती है जनाब, बस वो मां की तरह आंख छलका कर उसे जताता नही है. अगर यकीन न हो तो इस बेबस बाप को ही देख लीजिए. जिसने अपने बेटे की खोज में पिछले 15 दिन से जमीन आसमान एक कर दिया है. बस एक आस में कि कहीं से बेटे की कुशल छेम का पता चल जाए. कोई तो आए और बता दे कि उसके बेटे आजाद को कहीं देखा है. पुलिस भी बस टरका ही देती है.




